फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वकीलों से नहीं मांगेंगे वोट, न लगाएंगे पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में पांच पदों पर 10 से अधिक चेहरे मैदान में आ गए हैं। चुनाव अधिकारियों की तरफ से नामांकन तय होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने उम्मीदवारों से वोट न मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र जारी कर कहा है कि कोई निर्देशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ चुनाव अधिकारी सख्त फैसला लेंगे। चुनाव अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि कोई भी प्रत्याशी वकीलों के चैंबर में जाकर अपने लिए वोट नहीं मांगेगा। इसके अलावा प्रत्याशी बार में कोई भी पोस्टर नहीं चस्पाएंगे। किसी भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने लिए समर्थन नहीं मांगा जाएगा।
शहर के होटल व रेस्टोरेंट में पार्टी कर वकीलों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं किया जाएगा। देखते में आता है कि कुछ उम्मीदवार वकीलों के घर तक चले जाते है, लेकिन इस बार कोई भी प्रत्याशी किसी भी वकील के घर नहीं जाएगा। अगर कोई उम्मीदवार उनके इन निर्देशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दूसरी तरफ समालखा में वकील के साथ हुए दुर्व्यवहार के चलते वकील के समर्थन में पानीपत बार ने भी शनिवार को वर्क सस्पेंड रखा और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। वकीलों ने कहा कि जल्द वकील साथी को न्याय नहीं मिला तो वह ऑल हरियाणा बार काउंसिल को वर्क सस्पेंड की कॉल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें