पानीपत। प्रदेश सहित जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के मात्र दो दिन शेष हैं। पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए अब तक 21046 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। पीजी कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से जारी है। विद्यार्थी 25 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे।
प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। 30 जुलाई को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी। मंगलवार को 1830 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया जबकि सोमवार को 2041 ने पंजीकरण करवाया था। वहीं, 16267 आवेदन पूर्ण कर लिए गए। दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी।
पीजी कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल-
पंजीकरण की अंतिम तिथि - 25 जुलाई।
दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि - 27 जुलाई।
पहले चरण में पहली मेधा सूची जारी - 30 जुलाई।
पहले चरण में फीस जमा - 30 जुलाई से 02 अगस्त।
मेधा सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों की ओपन काउंसलिंग - 05 अगस्त।
पंजीकरण के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा - 06 अगस्त।
100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 7 से 13 अगस्त।
100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 14 से 23 अगस्त।
वर्जन-
पीजी कक्षाओं के दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। जो विद्यार्थी अब तक पंजीकरण से वंचित हैं, उनके पास पंजीकरण के दो दिन शेष हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कॉलेज।