फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पति को चाउमीन लेने दुकान पर भेज पत्नी ने करवाई पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा क्षेत्र में एक पत्नी के अपने ही पति की पिटाई कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे चाऊमीन लेने के लिए दुकान पर भेजा था। जहां बिना नंबर की कार से मुंह पर कपड़ा बांध चार-पांच लोग उतरे और उन्होंने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मतलौडा निवासी विनीत ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी को रोहतक रिठाल की दिव्या के साथ हुई थी। वह अपनी मर्जी से छोटा मोटा काम करती है। वे लोकलाज के चलते कुछ नहीं कहते। वह उनके घर की पारिवारिक बातों को फोन पर अपने मायके बता देती है। उसको ज्यादा बातें करने से मना करते तो वह जान से मारने की धमकी तक दे देती। 18 मार्च की शाम को उससे उसकी पत्नी ने चाउमीन लाने की कही। वह चाउमीन लेने के लिए बाजार गया तो वहां पहले ही बिना नंबर प्लेट की आसमानी रंग की गाड़ी खड़ी थी। वह चाउमीन लेकर बाइक पर बैठा तो गाड़ी से चार-पांच लोग मुंह पर कपड़ा लपेटे उतरे और उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पति-पत्नी का घरेलू विवाद पहले से चल रहा है। पति ने अपनी पत्नी पर मायके वालों से पिटवाने का आरोप लगाया है। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुनील कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें