पानीपत। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने मुखीजा कॉलोनी की एक विवाहिता की शिकायत पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता पूनम ने बताया कि उसकी शादी 13 नवंबर 2022 को अजय के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। वह अब डेढ़ साल की है। उसने आरोप लगाया कि ससुराली उसे गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। वे उसको दहेज के लिए परेशान करते हैं। उसने आरोप लगाया कि पति उसकी सास, ननद व देवर कहने पर मारपीट करते हैं।