फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्दी कम हुई तो स्टेडियम में अभ्यास के लिए आने लगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जैसे ही मौसम में ठंड का असर कम हुआ हैं, पानीपत के मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचने लगे हैं। खिलाड़ी स्टेडियम में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, के खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि मौसम में थोड़ी गर्माहट के चलते अब वे खेलने के लिए आने लगे हैं। इतना ही नहीं सुबह के समय अक्सर लोग स्टेडियम में सैर करते हुए भी नजर आते हैं।
विज्ञापन


दिसंबर ओर जनवरी के महीने में अत्यधिक ठंड के चलते शिवाजी स्टेडियम में बहुत कम ही खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते थे। सुबह की अपेक्षा केवल 40 प्रतिशत ही खिलाड़ी शाम के समय अभ्यास के लिए पहुंचते थे। अब मौसम साफ होने के चलते भारी संख्या में खिलाड़ी आने लगे हैं। कोच डॉ. राजेश टूर्ण ने बताया कि सर्दी में अपेक्षाकृत कम खिलाड़ी आते थे। अब मौसम अनुकूल होने के बाद खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। शाम को प्रैक्टिस जल्द शुरू कराई जाती है।

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में ही अभ्यास करने के बाद कई खिलाड़ी राज्य व अर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमा चुके हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षक कोच के द्वारा अभ्यास करवाया जाता है।
विज्ञापन


बॉक्स

अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को दी जा रही सभी सुविधाएं
जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेडियम में अभ्यास करने के आने वाले खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। पीने के पानी, बाथरूमों में साफ सफाई और अभ्यास के लिए सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें