फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी ने मायके से आने से इंकार किया तो पति ने निगला जहरीला निगल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दीवाना गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मायके से न लौटने से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पत्नी घरेलू कलह के कारण एक सप्ताह पूर्व मायके चली गई थी। मंगलवार को पति उसे लेने ससुराल गया था। तमाम मिन्नतों के बाद भी वह साथ नहीं लौटी तो बुधवार को घर आकर पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार को सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दीवाना निवासी सपताल ने बताया कि वह पसीना रोड स्थित गुप्ता इंटरनेशनल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसका तीसरे नंबर का बेटा शुभम (26) भी इसी फैक्टरी में पैकिंग का काम करता था। शुभम की दिसंबर 2021 को करनाल के गढ़ी भरल गांव निवासी सुनीता के साथ शादी हुई थी। एक सप्ताह पूर्व दोनों के बीच अनबन हुई तो सुुनीता नाराज होकर मायके चली गई। मंगलवार को सुनीता के चाचा मोहन राम और काला ने बेटे शुभम को अपने घर बुलाया। वहां उसकी पत्नी ने धमकी दी कि तेरे घमंड को दूर करके रहूंगी। बेटे ने पत्नी को घर चलने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी। बुधवार को दोपहर एक बजे बेटा घर पहुंचा। उसने बेटे को फोन किया तो उसकी सबसे छोटी बेटी मधु ने फोन उठाया। उसने शुुुभम से बात कराने के लिए कहा तो मधु शुुभम के कमरे में गई। वहां उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वह घर पहुंचा और बेटे को पार्क अस्पताल लेकर गया, जहां बृहस्पतिवार को सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सतपाल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी पूजा, उससे छोटा बेटा पुनीत, फिर शुभम और सबसे छोटी बेटी मधु है। तीन बच्चे विवाहित हैं। मधु अविवाहित है। शुभम की एक आठ माह की बेटी अंशिका है। वहीं इस मामले में सेक्टर 29 थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें