फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पति अपनी पत्नी को लेने गया तो आरोपी ने पिस्तौल दिखा दी मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप के विजय नगर निवासी युवक एक महिला को भगा ले गया। महिला का पति जब उसे आरोपी के घर लेने गया तो आरोपी ने उसे पिस्तौल, तलवार, दुनाली दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मुकदमा दर्ज कर लिया है।तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि वह विजय नगर का रहने वाला है। उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। वह एक बेटी का पिता है। पंकज निवासी विजय नगर उसकी पत्नी को करीब 10 दिन पहले ले गया। वह अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया तो वह उसे कभी पिस्टल दिखाता है तो कभी तलवार दिखाता है। वह एक दुनाली भी अपने साथ रखता है। पंकज उसे जान से मार देने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें