फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े ने छोटे भाई को ड्यूटी जाने को कहा तो नहर में लगाई छलांग, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बड़े ने छोटे भाई को ड्यूटी पर जाने को कहा। इसी बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। तैश में आकर छोटे भाई ने असंध रोड पर दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। बड़े भाई ने नहर में छलांग लगाकर उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन बड़े भाई को तैरना नहीं आता था। इसलिए वो उसे निकाल नहीं पाया। छोटा भाई नहर में लापता हो गया। बड़े भाई ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की गुमशुदगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में जिला बिजनौर के गांव पुमडाली निवासी मामराज ने बताया कि वह कि हाल में वह रामनगर कॉलोनी नंबर चार में किराए पर रहता है। उसका छोटा भाई सुंदर (25) एक फैक्टरी में टेलर था। वो पिछले एक माह से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। जब भी वो उससे ड्यूटी पर न जाने के बारे में पूछता वो कहता कि बीमार है। उसने शनिवार को सुंदर को ड्यूटी पर जाने को कहा तो इस उनकी कहासुनी हो गई। सुंदर तैश में आकर नहर की ओर दौड़ा। वो भी उसके पीछे उसे रोकने के लिए दौड़ा। सुंदर ने असंध रोड पर दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। उसने उसको बचाने के लिए उसके पीछे नहर में छलांग लगाई लेकिन उसको तैरना नहीं आता था। इसलिए वो तुरंत बाहर आ गया। उसने इसकी सूचना असंध नाका चौकी पुलिस में दी। पुलिस ने सुंदर की तलाश शुरू की लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। सुंदर नौ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बाकी आठों भाई-बहन शादीशुदा है, सुंदरअविवाहित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें