फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गाली गलौज करने से रोका तो दोस्तों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



पानीपत। भारत नगर में सामान लेने गए पांच छह युवकों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। दोनों युवकों को गंभीर रूप से पीटा गया। आरोपी शराब के नशे में थे। बताया जाता है कि गाली गलौज करने से रोकने पर इन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजाखेड़ी गांव निवासी सुमित ने बताया कि वह पेशे से किसान है। वह 22 जून को अपने दोस्त अमरजीत के साथ भारत नगर में सामान लेने के लिए गया था। उन्होंने गली नंबर 18 से फास्ट फूड खरीदा। जब वह यहां से सामान लेकर चले तो उन्हें गली में तीन युवक मिले। वह शराब के नशे में थे। इन्होंने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इन्होंने गाली देने से मना किया तो वह मारपीट करने लगे। इन्होंने लाठी डंडों से उन दोनों को पीटा। इन युवकों के नाम आयु,अंकुश, आशु व राजा और पांच-छह युवक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें