फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात करने से इंकार किया तो आरोपी ने महिला दुकानदार पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप में एक महिला दुकानदार पर सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक महिला पर फोन पर बातचीत करने का दबाव बना रहा था। महिला ने इंकार किया तो उस पर हमला कर दिया। आरोपी एक माह पहले भी महिला को जान से मारने की धमकी देकर गया था। अबकी वारदात को अंजाम दे दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहसील कैंप थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप थानाक्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि तहसील कैंप में उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। पांच माह पहले देसराज कॉलोनी निवासी आशीष रांगी ने मोबाइल फोन की दुकान कर रखी थी। वह उसकी दुकान पर आने-जाने लगा तो बातचीत होने लगी। उसने करीब तीन माह तक फोन पर बातचीत की, लेकिन दो माह पहले बातचीत बंद कर दी। एक माह पहले आरोपी दुकान पर आया और उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह दुकान पर थी। इसी बीच आशीष उसकी दुकान पर आया और फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। उसने इससे इंकार किया तो उसने उसके बाएं हाथ पर चाकू मार दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- फूल कुमार, तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें