फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिता ने घर से बाहर जाने को रोका तो बेटे ने खुद चाकू घोंप दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा की कृष्णा कॉलोनी में एक युवक ने खुद के पेट में चाकू घोंपकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक को उसके पिता ने घर से बाहर जाने से रोका था। इसी से गुस्सा होकर उसने यह कदम उठाया। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शनिवार की है।
विज्ञापन

कृष्णा कालोनी निवासी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि वह तीन बेटियों व एक बेटे का पिता था। वह पेशे से मजदूर है। शनिवार शाम को उसका बेटा अंकित (24) दोस्तों के पास जाने की जिद कर रहा था। उसने बेटे को घर से बाहर नहीं जाने दिया। इससे गुस्सा होकर उसने चाकू अपने पेट में घोंप लिया। उसे रात को ही पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें