इरफान अली का स्वागत करते समुदाय के लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट इरफान अली का शुक्रवार को बेरी वाली मस्जिद जावा पैलेस में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। मुख्यातिथि भाजपा नेता दिनेश सैनी सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया। दिनेश सैनी ने कहा कि संगठन ने उनकी कार्यशैली और निष्ठा को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इरफान अली ने कहा कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को मुस्लिम समाज तक पहुंचाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि वह 112 की तरह एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर साकिब अली, अब्दुल कयूम, गयूर अली, शादाब मलिक, गुलजार सैफी, अब्दुल सत्तार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
17