फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम ने ली करवट, सुबह अंधड़, दोपहर बाद छिटपुट बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। होली के दिन मौसम ने एक साथ करवट ली। सुबह हल्के व मध्यम बादल छाने के बाद दिनभर तेज अंधड़ चली। इसके बाद दोपहर बाद तीन घंटे छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। 15 साल बाद होलिकादहन के दिन मौसम बदला है। विशेषज्ञों ने अगले दस दिन आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम के एक साथ बदलने से गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छा गए। सुबह के समय आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा शुरू हो गई। कुछ ही देर में हवा 15 किलोमीटर प्रतिघंटे पर पहुंच गई। तेज हवा से शहर की सड़कों पर धूल उड़ने लगी। इसके साथ पेड़ों के पत्ते और पॉलिथीन के उड़ गए। दोपहर तक तेज हवा चलती रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम छह बजे तक छिटपुट बूंदाबांदी चलती रही। रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाने और छिटपुट बूंदाबांदी चलती रही। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। विशेषज्ञों ने सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। दोपहर 12 बजे हल्के बादल आसमान में छाने की संभावना है। अगले 10 दिन से हल्के से मध्यम बादल आसमान में छाए रहेंगे।

बॉक्स

किसानों की गेहूं को लेकर बढ़ी चिंता
मौसम के करवट लेने से गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई। जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। इस समय गेहूं पकाई पर है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कई क्षेत्रों में गेहूं कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में बारिश और तेज हवा गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। शहर मालपुर गांव के किसान संदीप और प्रदीप ने बताया कि इस बार गेहूं का फसल अच्छा है। इससे अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में बारिश आने पर फसल खराब हो सकती है। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि गेहूं के लिए अभी तक मौसम अनुकूल है। किसानों को इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें