फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हथियारों ने नहीं छूट रहा मोह , 592 लोगों ने जमा नहीं कराए अपने लाइसेंसी हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत । जिले के कुछ लाइसेंसी हथियार धारकों का हथियारों से मोह नहीं छूट रहा है। बार बार नोटिस देने के बाद भी लोग अपने हथियार जमा कराने को तैयार नहीं है। अब भी लोग हथियार लटकाए घूम रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इसको लेकर प्रशासन ने लगभग एक माह पहले लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार जमा कराने के निर्देश दिए गए थे ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इसके लिए सभी को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 5696 लाइसेंस धारकों में से 5100 ने अपने हथियार जमा कराएं है। अब भी 592 लोगों ने हथियार जमा नहीं कराए हैं। इनको पुलिस ने अंतिम नोटिस जारी किया है। इसके बाद इनको लाइसेंस रद्द कर जब्त किए जाएंगे। इस संबंध में एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। आचार संहिता के बाद चार लोगों का लाइसेंस सस्पेंड कर हथियार जब्त भी किया गया है। इन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग की थी। अब तक सबसे अधिक चांदनी बाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 89 धारकों ने अपने हथियार जमा नहीं कराए हैं। जबकि सबसे अधिक सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 98 प्रतिशत धारकों ने अपने हथियार जमा करवा दिए हैं।





पुलिस थाना कुल लाइसेंस जमा बचे

सिटी थाना 265 179 86

किला थाना 197 185 12

तहसील कैंप 266 250 45

सेक्टर 13-17 349 275 74

सदर 217 210 07

मॉडल टाउन 566 536 30

पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना 283 245 38

चांदनी बाग पुलिस थाना 458 369 89

सेक्टर 29 523 475 48

मतलौडा 640 600 40

इसराना 447 417 30

समालखा 704 656 48

सनौली 251 229 29

बापौली 145 128 16

वर्जन-
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि आचार संहिता के मद्देनजर सभी लाइसेंस धारकों को हथियार जमा कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस संबंध में उनको नोटिस भी जारी किया गया है। अब जिन्होंने अपने हथियार जमा नहीं कराया है। उनके लाइसेंस सस्पेंड होंगे और हथियार भी जमा किए जाएंगे। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें