जौरासी गांव में मनोज के चाचा के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे चौधरी अभय सिंह चौटाला। संवाद
समालखा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला रविवार को हलके के जौरासी गांव में समालखा से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे इनेलो नेता मनोज जौरासी के चाचा के निधन पर शोक प्रकट पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष उस समय तक जारी रहेगा। जब तक चौधरी देवीलाल के सपनों का हरियाणा नहीं बन जाता। रोहतक में 25 को आयोजित सम्मान दिवस रैली में इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने का संकल्प लिया जाएगा। मनोज जौरासी के 62 वर्षीय चाचा रमेश गाहल्याण का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। मौके पर इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला के साथ इनेलो पानीपत के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी, समालखा हल्का अध्यक्ष राजेश झट्टीपुर, नरेश जौरासी, विजय पटवारी, अनूप मच्छरौली व कृष्ण जौरासी मौजूद रहे। संवाद