समालखा। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए समालखा और आसपास के क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
शनिवार को ताऊ देवी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुद्धिजीवी वर्ग की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
जाट धर्मार्थ सभा के जिला प्रधान हिटलर जौरासी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल्द विशाल मशाल यात्रा निकालने पर सहमति बनी।
जौरासी ने कहा कि नशा युवाओं के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है।
उन्होंने युवाओं से पढ़ाई और खेल गतिविधियों से जुड़ने तथा पुलिस के नशा विरोधी अभियानों में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में सुभाष कुहाड़, चांद मनाना, प्रिंसिपल कविता राणा, कंवल सिंह, सूरजभान, धर्मवीर सोनीपत और मुकेश राठी मौजूद रहे।