फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केजरीवाल को जमानत देने के फैसले का वाबरिया ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने शहर के जीटी रोड स्थित एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जमकर भाजपा सरकार पर बरसे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के कोर्ट के फैसले की सराहना की और नैना चोटाला पर हुए हमले की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से लोकसभा चुनाव के रुझान सामने आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश के साथ देश से भी जा रही है। इसे लेकर बौखलाहट सामने आ रही है। मोदी अब अपने ही साथियों पर भी आरोप लगाने लगे हैं।
विज्ञापन


सरकार के अल्पमत में जाने की बात पर दीपक बाबरिया ने कहा कि भाजपा को अब एक मिनट भी सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें अपना बहुमत दिखाना चाहिए। राज्यपाल को इस बारे खुद अवगत कराना चाहिए। संवैधानिक रूप से प्रक्रिया चलनी चाहिए। लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि जनता अब अपने अधिकार का प्रयोग करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वरिंद्र शाह, इसराना विधायक बलबीर वाल्मीकि व सचिन कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें