पानीपत। पंचायती राज संस्थाओं के रविवार को हुए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया। पहले दो घंटे मतदान धीमा रहा। इसके बाद वोटिंग को गति मिली। जो मतदाता शाम छह बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके थे। कुछ केंद्रों पर उनकी वोटिंग करीब रात साढ़े आठ बजे तक चलती रही। जिसके बाद मतदान प्रतिशत 72 प्रतिशत के पार हो सका।
सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के पहले दो घंटे काफी धीमे रहे। सुबह नौ बजे तक सिर्फ छह प्रतिशत ही मतदान हो पाया। चूंकि सुबह का सयम ग्रामीणों के लिए खेतीबाड़ी और पशुपालकों के लिए पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था का होता है। इस दौरान ज्यादातर बुजुर्गों ने ही मतदान किया। इसके बाद 9:22 तक 8.5 प्रतिशत और दस बजे मतदान प्रतिशत 11.9 प्रतिशत तक पहुंच गया। फिर सुबह 10:55 तक मतदान प्रतिशत 19.5 प्रतिशत रहा।
कुछ ही मिनटों में 11.12 तक 98406 प्रतिशत मतदान के साथ वोट प्रतिशत 21.5 प्रतिशत हो गया। दोपहर 12:28 बजे तक मतदान केंद्रों पर 145684 प्रतिशत वोट पोल हुई। जिससे मतदान प्रतिशत 31.8 तक पहुंचा। 1:17 प्रतिशत तक मतदान 169543 वोटों के साथ 37 प्रतिशत हुआ। दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान केवल 50 प्रतिशत तक पहुंचा। इसके बाद बाकी के तीन घंटों में केवल 22 प्रतिशत ही वोटिंग हो पाई। शाम चार बजे 262150 मतों के साथ 57.3 प्रतिशत, फिर 5 बजे तक 64.5 प्रतिशत, साढ़े पांच बजे तक 68 प्रतिशत और छह बजे 72.4 प्रतिशत तक मतदान हुआ।