फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीईएएच से विवेक सांगवान बने जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन हरियाणा -डीईएएच के जिला प्रधान नगर निगम के जेई विवेक सांगवान को चुना गया है। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सिंचाई विभाग परिसर में अधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसका मुख्य एजेंडा जिला कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। इस बैठक में विशेष तौर पर नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्लयूडी, बीएंडआर, एचएसवीपी, पंचायती राज, जिला योजनाकार विभाग, हाउसिंग बोर्ड समेत अन्य कई विभागों के 70 से ज्यादा इंजीनियर रैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें काफी विचार विमर्श के बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों को चुनने का सर्व सम्मति से फैसला हुआ। इसकी अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान प्रदीप जांगड़ा ने की। इसमें एसडीओ ध्रुव सारस्वत, एसडीओ राजेश के नेतृत्व में सभी विभागों के संगठन के सदस्यों की उपस्थिति रही। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की सर्व सम्मति से पदाधिकारी चुने गए। इनमें विवेक सांगवान को जिला प्रधान, उदय देशवाल को उप प्रधान, संजीव शर्मा को सचिव, सर्वजीत को कैशियर और विकास शर्मा को ऑडिटर चुना गया है। इसके अलावा डिविजनल सचिव के तौर पर रवि कुमार, नितेश, शशि राठी, रिंकू कुमार, मोहित शर्मा, प्रवीण कश्यप, गौरव पवार, रोहित खटकड़, कृष्ण वर्मा को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें