मुलाना। मुलाना मंडल स्थित महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय में विश्व हिंदू परिषद ने संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का शीर्षक राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका रहा। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध सजग करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुमित मित्तल के वक्तव्य से हुई। प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, विहिप के जिलाध्यक्ष योगी दिनेश कांत जिंदल, हरियाणा प्रांत के बजरंग दल सह संयोजक सतनाम आर्य और महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुमित मित्तल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नायब सैनी, विभाग संगठन मंत्री विकास बिश्नोई, जिला मंत्री यश प्रकाश, जिला सह मंत्री मोहित आहलूवालिया आदि प्रमुख कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद