पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को सेक्टर 11-12 कटारिया लैंड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। सम्मेलन में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज हिस्सा लेंगे। मुख्य वक्ता अमन और मुख्यातिथि मुकेश नारंग और विशिष्ट अतिथि रजनी बाला होंगी। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, दक्षिणी शहरी मंडलाध्यक्ष चेतन तनेजा व पार्षद अमित नारंग उपस्थित रहेंगे।