नवनियुक्त प्रधान को फूल माला पहनाकर अभिनंदन करते सदस्य। एसोसिएशन
सनौली। बापौली अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक बुधवार को निवर्तमान प्रधान दलीप रावल की देखरेख में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से बापौली अनाज मंडी का प्रधान विनोद छौक्कर को चुना गया और उनके साथ ईशमपाल व प्रेम गुप्ता सहित कई कमेटी सदस्य चुने गए। विनोद छौक्कर ने कहा कि वे मंडी के सभी आढ़तियों के साथ मिलकर एसोसिएशन के हित में काम करेंगे। आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पूर्व प्रधान मोहकम छौक्कर, यशपाल रावल, ऋषिपाल रावल, प्रभुदयाल रहेजा, अशोक सेठ, राम नारायण व रकम सिंह मौजूद रहे।