फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान महापंचायत के लिए ग्रामीणों को दिया न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को अनदेखी कर रही है। इसके चलते किसानों में सरकार के खिलाफ रोष है। किसान फिर से आंदोलन की रणनीति तैयार करने में लगे हैं। किसान संगठनों की 10 सितंबर को गोहाना में किसान महापंचायत बुलाई गई है। उन्होंने इसे लेकर सोमवार को गांव कैत, शाहपुर, बुआना लाखु, बांध, पलड़ी व बलाना में किसान अधिकार यात्रा के दौरान ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया और ग्रामीणों को महापंचायत के लिए न्योता दिया।
विज्ञापन

कोहाड़ ने कहा कि सरकार ने दो साल पूरा होने तक एक भी मांग पूरी नही की। एमएसपी गारंटी कानून, भूमि अधिग्रहण कानून 2021, किसानों की बिजली से संबंधित समस्या का समाधान, देह शामलात और मुस्तर्का मालकान का मुद्दा व फसल बीमा कंपनी की लूट से किसानों को बचाने की मांग शामिल है। वादा खिलाफी को लेकर देश के किसानों में रोष है। 10 सितंबर को गोहाना में बुलाई गई किसान महापंचायत में रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर शमशेर डिडवाड़ी, मनोज नौल्था, कृष्ण नौल्था, दिलबाग बिंझौल, कुंडू खाप चौगामा प्रधान धर्मपाल कुंडू, सत्यनारायण कुंडू, पूर्व सरपंच गुलाब सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह बलाना, कुलदीप बलाना व राजकुमार सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें