बहरामपुर गांव में ग्रामीणों ने फैक्टरी पर लगाया ताला। संवाद
- फोटो : 1
सनौली। बहरामपुर गांव में साथ लगती गोचरान की भूमि के पास प्लास्टिक वेस्ट फैक्टरी के प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को ताला जड़ दिया और जमकर हंगामा किया। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार व ग्रामीण राजेंद्र कुमार, बलिंद्र पोशवाल व सतबीर ने बताया कि गोचरान भूमि के पास प्लास्टिक फैक्टरी है। इससे लगातार प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने फैक्टरी मालिक से इसे बंद करने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों को अनदेखा कर दिया। ग्रामीणों में रोष बढ़ गया और मजदूरों को बाहर निकाल फैक्टरी के गेट पर ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में रोक के बाद भी प्लास्टिक वेस्ट आग को जलाया जा रहा है। वे जल्द ही प्रशासन, संबंधित विभाग व हलका विधायक से भी मिलेंगे। सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार व ग्राम पंचायत सचिव ने कहा कि पंचायत अब इसको बंद कराने के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन और संबंधित विभाग और विधायक को बंद कराने के लिए मांग पत्र देगी। प्लास्टिक वेस्ट जलाने से गांव के लोगो में भारी रोष हैं।