फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क न बनाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सनौली। सनौली से रिशपूर गांव की ओर जाने वाली सड़क उखाड़ने के बाद नहीं बनाई गई है। इससे नाराज तीन गांव झांबा काॅलोनी, सनौली काॅलोनी और रिशपुर के लोगों ने मंगलवार को इसी सड़क पर खड़े हो रोष प्र‎दर्शन किया।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क से सीमेंट वाली टाइलों को उखाड़कर उनकी दुकानों के आगे रख दिया गया है। जिसस उनकी दुकानदारी भी चौपट हो रही है। इस सड़क को उखाडने पर तीन गांव झांबा काॅलोनी, सनौली काॅलोनी और रिशपुर के ग्रामीणों को पत्थर-रोडे से गुजरना पड़ रहा है। उखड़ी पड़ी इस सडक से लोगों को चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

गांव रिशपुर के सरपंच राजदीप, पूर्व सरपंच नर सिंह रावल, पूर्व सरपंच रविंद्र रावल रिशपूर, गांव सनौली के सरपंच संजय त्यागी, गांव झांबा के सरपंच प्र‎तिनिधि महेश कुमार, डाॅ. राजेश रावल का कहना है कि तीन गांवों जाने वाली सड़क में गांव सनौली से रिशपुर जाने वाली सड़क को निर्माण कराने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने ठेकेदार से उखाड़वाई गई थी।
विज्ञापन

दो महीने बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। कई बार ग्राम सरपंच, संबंधित विभाग व प्रशासन को अधर में पड़ी सड़क का निर्माण कराने की मांग कर चुके है मगर महज आश्वासन दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर नेशनल हाईवे हरिद्वार रोड पर धरना देकर रोष ‎प्रदर्शन करेंगे।

इस पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ सुरेंद्र का कहना है कि जल्द ही अधूरी में पड़ी सड़कों का निर्माण पूरा कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें