फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीएवी स्कूल समालखा में मनाया विजयादशमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विजयादशमी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यातिथि पार्षद रेनू धीमान रहीं। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों और भगवान श्रीराम के आदर्शों को दर्शाया। विद्यार्थियों ने ‘नो नशा, नेशन’ विषय पर प्रस्तुति देकर नशामुक्त समाज का संदेश भी दिया। प्रधानाचार्या रिंकू वर्मा ने कहा कि विजयादशमी सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें