फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विजय धीमान सर्वसम्मति से बने विश्वकर्मा समाज सुधार सेवा समिति के प्रधान

Fri, 30 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
फोटो- विश्वकर्मा समाज सुधार सेवा समिति के नवनियुक्त प्रधान विजय धीमान का स्वागत करते हुए समिति
विज्ञापन
इसराना। विजय धीमान को सर्वसम्मति से विश्वकर्मा समाज सुधार सेवा समिति का प्रधान बनाया है, इसके लिए विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा समाज सुधार सेवा समिति की बैठक का आयोजन वीरवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान रमेश चंद्र जांगड़ा ने की। बैठक में समिति के नए प्रधान के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। राजेश धीमान ने विजय धीमान के नाम का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति जताई। नवनियुक्त प्रधान विजय धीमान का समिति सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर कन्हैया लाल पांचाल, रमेश पांचाल, बिजेंद्र धीमान, सुखचेन जांगड़ा, सत्यप्रकाश पांचाल व सतबीर पांचाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो- विश्वकर्मा समाज सुधार सेवा समिति के नवनियुक्त प्रधान विजय धीमान का स्वागत करते हुए समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें