फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीजन में वाहन ट्रेनिंग प्रतिबंधित, ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। उपायुक्त वीरेंद्र दहिया के आदेश के बाद नई अनाज मंडी में सीजन के दौरान वाहन ट्रेनिंग पर प्रतिबंध में लगा दिया गया है। वहीं मंडी में फसल लेकर आ रहे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव धर्मेंद्र पाल ने बताया कि गेहूं के सीजन के चलते पूरी मंडी में गेहूं के ढेर लगे हुए हैं। कई जगह कट्टे रखे हुए हैं। इस दौरान किसानों को परेशानी न हो और वाहन सीखने वालों के कारण किसी तरह का हादसा न हो। इसलिए सीजन के दौरान वाहन सिखाने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। इसके अतिरिक्त मंडी में गेहूं लेकर आए किसानों के ट्रैक्टर -ट्रॉलियों पर भी रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए जा रहे हैं। ताकि रात के समय वापस जाने वाले किसानों को रोड पर परेशानी न हो और वे हादसों से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें