समालखा। जीटी रोड पर मच्छरौली गांव के पास फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को रोड पर खड़ा कर तिरपाल की रस्सी ठीक कर रहा था। समालखा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बिहार के दरबंगा निवासी संतोष (32) ट्रक चालक था। वह दिल्ली से कबाड़ी का सामान ट्रक में लोड कर पंजाब जा रहा था। उसके साथ उसके गांव का ही पप्पू यादव भी था। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे जीटी रोड पर मच्छरौली के पास फ्लाईओवर पर तिरपाल की रस्सी ठीक करने के लिए ट्रक रोक दिया। पप्पू ट्रक पर चढ़कर रस्सी ठीक करने लगा। संतोष नीचे खड़ा होकर रस्सी पकड़ रहा था। इसी समय एक अज्ञात वाहन चालक ने संतोष को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।