वासु बराड़ को प्रोत्साहित करते प्रधानाचार्य डॉ. अनु गुप्ता। स्रोत स्कूल
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा के खिलाड़ी वासु बराड़ ने इंडिया ओपन-2026 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 17 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी अटलांटिक द क्लब इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। सबमिशन फाइटिंग वर्ल्ड फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के बॉज बिगिनर 80 किलोग्राम भार वर्ग में वासु विजेता बने। उन्होंने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने वासु और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वासु की सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे। ब्यूरो
1
वासु बराड़ को प्रोत्साहित करते प्रधानाचार्य डॉ. अनु गुप्ता। स्रोत स्कूल