मतलौडा। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए है। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार के दिशा निर्देश में सात दिवसीय वंदे मातरम् महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार व विशिष्ट अतिथि डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगीत के गायन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के पहले दिन महाविद्यालय में वंदे मातरम् की ऐतिहासिकता व महत्त्व पर प्रकाश डालने के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. रेखा रंगा ने इस कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता-आंदोलन के समय देशभक्ति की भावना को जगाने में अहम् योगदान दिया है। उन्होंने स्वतंत्रता-संग्राम से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। कार्यक्रम के समापन पर राज्य गीत व राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। संवाद