फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव निंबरी डंपिंग स्टेशन पर नगर निगम की ओर से बनाए गए अवैध डंपिंग स्टेशन पर सोमवार को अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पहले ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। जब खनन नहीं रुका तो ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। इसके बाद खनन में प्रयोग की जा रही जेसीबी और डंपरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि डंपिंग स्टेशन पर पहले निगम की ओर से कूड़ा डाला जाता था। अब यहां से मिट्टी उठाई जा रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने यहां काम करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से खनन न करने की अपील की लेकिन काम नहीं बंद हुआ। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर पुलिस आई।
ग्रामीणों ने पुलिस को अवैध खनन का मामला बताकर इसकी शिकायत भी दी। पुलिस ने काम बंद करवा खनन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को मौके से जब्त करलिया। जब इस बारे में चांदनीबाग थाना प्रभारी प्रदीप कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। अगर इस मामले की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें