फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा पुराने बस अड्डे पर हंगामा, बस के आगे कार अड़ा लगाया जाम

विज्ञापन
पुराना अड्डे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
समालखा। समालखा के पुराने बस अड्डे पर दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार चालक ने हरियाणा रोडवेज बस के आगे कार खड़ी कर दी और बस चालक के साथ गाली-गलौज करने लगा। बीच सड़क पर बस रुकने से कुछ ही देर में यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस पानीपत से निकलकर जैसे ही हाईवे पर चढ़ रही थी, तभी आगे चल रहे ऑटो रिक्शा को बचाने के प्रयास में एक स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आते-आते बाल-बाल बच गई। घटना के बाद महिला ने बस का नंबर नोट कर समालखा में अपने पति को फोन कर बस रोकने को कहा, इसके बाद महिला का पति मोहित कार लेकर पुराने बस अड्डे पर पहुंचा और बस के सामने वाहन खड़ा कर बस चालक से उलझ गया। इसी दौरान महिला भी मौके पर पहुंच गई और विवाद बढ़ गया। हंगामे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार व ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित करते हुए बस को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें