फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूपी पुलिस भर्ती के लिए चलाई परीक्षा विशेष गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। जिसके लिए अभ्यार्थियों की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में अधिकांश बड़े जिलों में केंद्र बनाएं गए हैं। नौकरी परीक्षा के दौरान ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे ने उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई हैं जिससे परीक्षार्थियों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसके लिए रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे इन ट्रेनों का संचालन सहारनपुर स्टेशन से लखनऊ, गाजियाबाद और मुरादाबाद के लिए कर रहा है। जिले से भी युवाओं ने परीक्षा के आवेदन किया है। ऐसे में जिले के युवाओं को इन ट्रेनों का भारी लाभ मिलेगा। परंतु उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए सहारनपुर जाना पड़ेगा। यह गाड़ियां केवल परीक्षा के लिए चलाई जा रही है, जो अपने सिर्फ दो-दो फेरे लगाएंगी। इन गाड़ियों के सभी कोच सामान्य श्रेणी के होंगे।
यह होगा गाड़ियों का समय
इसके लिए गाड़ी संख्या 04520 सहारनपुर-लखनऊ के बीच चलाई जा रही है। यह ट्रेन 30 अगस्त को शाम छह बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन शाम सात बजकर 12 मिनट पर रुड़की, सात बजकर 32 मिनट पर लक्सर, आठ बजकर पांच मिनट पर नजीबाबाद, आठ बजकर 25 मिनट पर नगीना, आठ बजकर 45 मिनट पर धामपुर, रात पौने दस बजे मुरादाबाद, सात दस बजकर 20 मिनट पर रामपुर, रात 11 बजकर 12 मिनट पर बरेली, देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर शाहजहांपुर, एक बजकर 10 मिनट पर हरदोई, एक बजकर 35 मिनट पर बालामऊ और अलसुबह दो बजकर 55 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 04526 सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच चलाई गई है। जिसका संचालन 31 अगस्त को किया जाएगा। यह ट्रेन शाम छह बजकर 20 मिनट पर सहारनपुर से चलेगी। जबकि सात बजकर 12 मिनट पर रुड़की, सात बजकर 32 मिनट पर लक्सर, आठ बजकर पांच मिनट पर नजीबाबाद, आठ बजकर 25 मिनट पर नगीना, आठ बजकर 45 मिनट पर धामपुर, रात पौने दस बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

तीसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 0452 सहारनपुर से गाजियाबाद के बीच चलाई गई है। इस ट्रेन का संचालन 30 व 31 अगस्त को किया जाएगा। यह गाड़ी शाम छह बजकर 20 मिनट पर सहारनपुर से रवाना होगी।
इसके बाद शाम सात बजकर पांच मिनट पर देवबंद, सात बजकर 22 मिनट पर मुजफ्फरनगर, सात बजकर 42 मिनट पर खतौली, आठ बजकर 32 मिनट पर दौराला, आठ बजकर 50 मिनट पर मेरठ कैंट, नौ बजकर दो मिनट पर मेरठ सिटी, रात नौ बजकर 24 मिनट पर मोदीनगर, नौ बजकर 56 मिनट पर मुरादनगर और रात दस बजकर 45 मिनट पर गाजियाबाद पहुंचेगी।
वर्जन
उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर रेलवे ने परीक्षा विशेष गाड़ियां चलाई हैं, जिससे परीक्षार्थी समय से पूर्व अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। सभी गाड़ियां अनारक्षित श्रेणी की हैं और इनका संचालन केवल एक तरफ किया जाएगा।
विज्ञापन

एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें