कार की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को पानीपत के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव जलालपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि भोडवाल माजरी से रात को कार में वापस घर जा रहा था। सरताज ढाबा के पास आगे चल रही एक कार ने रोड पार कर रहे अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद