फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन ने खड़ी कार में मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नोएडा से हिमाचल प्रदेश जा रहे दो दोस्तों की कार में सरताज होटल के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार विनय कुमार के पैर के ऊपर से वाहन निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर निवासी इंद्रेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह दो अक्तूबर को टाटा पंच कार चलाकर नोएडा से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। कार में आवाज आने पर उन्होंने सड़क किनारे रोककर इंडिकेटर जला दिए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें