फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा के नामुंडा गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालात में मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकाल कर पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जांच अधिकारी पुष्पेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डायल 112 पर राहगीर द्वारा नहर में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर गांव नामुंडा के पास दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जो क्षत विक्षत अवस्था में है। शव को बाहर निकला और आस पास के लोगों से शव की पहचान कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुष्पेंद्र ने बताया मृतक करीब 40 साल का है। हरे रंग की लोअर और हरी, लाल और क्रीम रंग की शर्ट पहने है। उन्होंने बताया कि शव करीब तीन चार दिन पुराना लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें