फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंडरपास अब तक चालू भी नहीं, भर गया लेंटर तक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के लोगों को जाम मुक्ति का आश्वासन देकर करोड़ों रुपये खर्च कर बिश्नस्वरूप कॉलोनी और वीवर्स कॉलोनी के बीच अंडरपास का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन इसमें निकासी की व्यवस्था तक नहीं की गई। शुक्रवार को हुई बारिश में ये अंडरपास पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इसमें बरसाती पानी अंडरपास की छत यानी लेंटर तक आ गया। अब लोगों को ये डर सता रहा है कि अगर इसमें कोई बच्चा या आदमी गलती से गिर गया तो उसका बचना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ये नवनिर्मित अंडरपास करीब चार करोड़ की लागत से बनाया गया था, जोकि शहरी विधायक प्रमोद विज के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक था। इसके अलावा तीन अलग अंडरपास भी बनाए गए। सभी पर करीब 25 करोड़ खर्च भी किए लेकिन निकासी की व्यवस्था किसी में नहीं की गई। सभी में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे ये अंडरपास लोगों की सुविधा की बजाए अब दुविधा का कारण बनने लगे हैं। इनसे अब लोगों को खतरा तक महसूस होने लगा है। इस बारे में रेलवे अधिकारियों के पास भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। नगर निगम अधिकारी ये कहते पल्ला झाड़ लेते हैं कि ये निर्माण उनके अधीन ही नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें