पानीपत। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत होने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर 20 और अंडर 16 क्रिकेट टीम का चयन हो चुका है। अब अंडर 23 व पटौदी क्रिकेट टीम का चयन 24 को किया जाएगा। चयन के लिए लक्ष्मी क्रिकेट अकादमी का स्थान निर्धारित किया गया है। ये जानकारी हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल शिमला मौलाना गांव के पास लक्ष्मी क्रिकेट अकादमी में होगी । सभी खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा । उनका प्रयास है कि क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाए । देश के लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार किया जाए इसी दिशा में संगठन कम कर रही है। ब्यूरो