फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, 50 महिलाएं बैरंग लौटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवाएं कई माह से प्रभावित हैं। अस्पताल में एक ही रेडियोलोजिस्ट है, उनकी सप्ताह में तीन दिन कोर्ट, पोस्टमार्टम व इमरजेंसी में रहती है। तीन दिन वो अल्ट्रासाउंड कर पाते हैं। अब अस्पताल की मशीन खराब हो गई है। बुधवार को मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। 50 महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड घर लौटना पड़ा। अब सोमवार को इंजीनियर बुलाकर मशीन ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन व रेडियोलोजिस्ट है। एक दिन में 40-50 अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं। प्रतिदिन 30-40 गर्भवतियों को बिना अल्ट्रासाउंड घर लौटना पड़ता है। गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की वेटिंग एक एक माह की चल रही है। महिलाओं को मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बॉक्स
जल्द मशीन को ठीक कराएंगे- डॉ. श्यामलाल
सोमवार को मशीन ठीक कराई जाएगी। इसके लिए इंजिनियर बुलाया जाएगा। जल्द अल्ट्रासाउंड की सेवाओं को बहाल किया जाएगा।
डॉ. श्यामलाल , एसएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें