फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लिंगानुपात में पानीपत तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के लिंगानुपात में इस छह माही में कुछ सुधार देखने को मिला है। 30 जून तक के जारी आकड़ों में पानीपत का लिंगानुपात 932 पर पहुंच गया है। इसके साथ पानीपत प्रदेश में तीसरे स्थान पर आ गया है। 2022 में पानीपत 920 (एक हजार लड़कों पर 920 लड़की) लिंगानुपात के साथ आठवें स्थान पर था। छह माही आंकड़ों में सुधार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब 31 दिसंबर तक इस स्थान पर रहने की स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती होगी। जींद 961 अंक के साथ पहले और यमुनानगर 933 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएम सिटी करनाल 874 अंक के साथ 21वें व दादरी 868 अंक के साथ प्रदेश में फिसड्डी रहा है। पिछले नौ साल में पानीपत के लिंगानुपात में 120 अंक का सुधार हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत की धरती पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। उस वक्त जिले का लिंगानुपात 812 था। पानीपत बेटियों की कोख में हत्या के लिए बदनाम था। अभियान शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। लिंगानुपात में सुधार के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पिछले आठ साल में लगभग 70 लिंग जांच के मामलों का भंडोफोड़ कर आरोपियों को जेल भेजा गया। इसी का परिणाम रहा कि पानीपत ने 2017 में 945 अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। इससे अगले ही साल जिले को बड़ा झटका लगा और लिंगानुपात 45 अंक गिर गया। 2018 में पानीपत टॉप-10 से भी बाहर हो गया था।
अल्ट्रासाउंड केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट तैयार की जाती है। लिंग जांच की सूचना देने वाले वाले सूत्र भी सक्रिय हैं। लोगों को लिंगानुपात के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। लिंग जांच करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें