समालखा। समालखा के छाजू गढ़ी मोड के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान की। जिसमें एक युवक की पहचान मनजीत निवासी बाग वाला मोहल्ला और दूसरा युवक दिलबाग वासी खटीक बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के शव गृह भिजवा दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बाग वाला मोहल्ला निवासी मनदीप ने बताया कि उसका भाई मनजीत और उसका दोस्त दिलबाग दोनों स्कूटी पर सवार होकर छाजू गढ़ी मोड़ की तरफ गए थे। जिनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद हो जाए मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। वहीं मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने भाई की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं।