फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब्जी विक्रेता के साथ लूट का प्रयास करते दो युवक पकड़े

Sun, 21 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में गढ़ी फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार रात को दो युवकों ने सब्जी विक्रेता से लूट करने का प्रयास किया। उसी समय पर मौके पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिवाह निवासी सब्जी विक्रेता मोहन ने बताया कि वह शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे सब्जी बेचकर साइकिल से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गढ़ी के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसकी जेब से रुपये छीनने का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर डायल 112 की टीम आ गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने अपनी पहचान जितेंद्र और बिलाल बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें