फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बंदर ने पीछा किया तो नहर में कूदे दो किशोर, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड नहर पुल के पास बंदर से बचने के लिए दो किशोर नहर में कूद गए। दोनों नहर में बह गए। अब तक इनका सुराग नहीं लगा है। दोनों किशोर पड़ोसी थे। परिजनों ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दोनों गुमशुदा किशोरों की शिकायत दी। पुलिस ने फिलहाल मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की नहर में तलाश कर रही है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



गंगाराम कॉलोनी निवासी लाला चौधरी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के गांव करनौली का रहने वाला है। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। वह पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता है। उसका बड़ा बेटा अंकित अपने पड़ोसी दोस्त रंजीत के साथ रविवार दोपहर को नहर पर घूमने गया था। इनके साथ उनका तीसरा दोस्त भी था। तीसरे दोस्त ने शाम को घर आकर बताया कि अंकित व रंजीत नहर में डूब गए हैं। वह तुरंत नहर पर पहुंचे। यहां लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों ने एक बंदर पर पत्थर फेंक दिया था। बंदर दोनों के पीछे पड़ गया। वह बंदर से बचने के लिए नहर में कूद गए और डूब गए। अब तक पुलिस व परिजन दोनों सिवाह गांव में नहर में तलाश कर चुके हैं लेकिन अब तक इनका भेद नहीं लगा है। इस घटना के बाद गंगाराम कॉलोनी में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें