राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुहारी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र के कंधे में चाकू घुस गया। वहीं, इस हमले में दूसरा छात्र भी घायल हुआ है। छात्र को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में लंच के समय छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। जिसमें कक्षा 11वीं के छात्र ने कक्षा नौंवी के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र का फिलहाल नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।