पानीपत। बारिश के मौसम में सांप घरों में घुसकर लोगों को डस रहे हैं। उझा और जौंधन खुर्द गांव में एक महिला समेत को दो को डस लिया। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सांप के डसने पर झाड़ फूंक के चक्कर में फंसने की बजाय चिकित्सक उपचार कराने की सलाह दी है। उझा गांव में प्रेमवती को सांप ने डस लिया। उन्होंने बताया कि वह घर पर बच्चों और पति के साथ सो रही थीं। तड़के करीब तीन बजे सांप ने पैर पर काट लिया। उसने उठकर देखा तो सामने सांप था। परिजनों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी तबीयत खतरे से बाहर है। जौंधन खुर्द की सुषमा ने बताया कि उनका बेटा वीरेन बेड पर सो रहा था। उनको रात को सांप ने काट लिया। वे उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि लोगों को सांप के काटने पर सीधे चिकित्सक इलाज कराए।