मतलौडा। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर ऊंटला गांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को निजी वाहनों से असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां इनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मतलाैडा थाना पुलिस को दी गई है। अब तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।