सनौली। बापौली खंड के अंतर्गत पंचायत समिति के वार्ड- 3 के सदस्य के उप चुनाव के लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। एसडीएम समालखा अमित कुमार ने बताया कि 10 मई को उप चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए दो नामांकन आए हैं। इसकी 26 व 27 अप्रैल को जांच की जाएगी। इसके बाद चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। पंचायत समिति के लिए सतीश कुमार और जसबीर ने गांव बापौली से नामांकन किया है। पंचायत अधिकारी प्रजान मेहरा ने बताया कि चुनाव को लेकर सरकार द्वारा सभी तैयारी की जा रही हैं।