फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आजादपुर और हरिनगर में बनेंगे दो नए सरकारी स्कूल, 57 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले के खस्ताहाल स्कूलों की मरम्मत और नए स्कूल निर्माण को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। इस बार आजाद नगर और हरिनगर में सरकारी स्कूल के निर्माण के साथ निजामपुर के सरकारी स्कूल के कमरों और बाउंड्री वॉल की मरम्मत करवाई जाएगी। आजादपुर में 26.16 लाख रुपये से सरकारी स्कूल का निर्माण होगा। वहीं, हरिनगर में 30.98 लाख रुपये से स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। इनके अलावा 32.85 लाख रुपये से निजामपुर के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कमरों और बाहरी दीवार की मरम्मत करवाई जाएगी। विभाग की ओर से इन तीनों स्कूल के निर्माण और रिपेयर के टेंडर लगा दिए गए हैं। विभाग अधिकारियों का कहना है कि आजाद नगर और हरिनगर में एक-एक स्कूल निर्माण की काफी दिनों से आवश्यकता थी। इसके अलावा निजामपुर के स्कूल की हालत काफी खस्ता होती जा रही थी। इसलिए विभाग अधिकारियों ने डिमांड के अनुसार मौके की फिलिबिलिटी रिपोर्ट चेक कर इस्टीमेट बनाया। इसकी वरिष्ठ अधिकारियों से मंजूरी ली और टेंडर लगा दिया। उन्होंने बताया कि टेंडर के अलॉटमेंट के छह माह के भीतर ये काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें