पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की विभिन्न वारदातों में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि आरोपी दीपक कश्यप निवासी शामली, उत्तर प्रदेश, हाल कृष्णा गार्डन पानीपत को शुक्रवार को न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया।आरोपी ने पूछताछ में पानीपत के बबैल रोड और सेक्टर-29 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी के बाहर से दो मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पहले ही चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।